Sukanya Samriddhi Yojana - complete guide

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) – योग्यता, लाभ, ब्याज दर और टैक्स

भारत में बेटियों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक अनूठी और सराहनीय पहल है। यह योजना न केवल माता-पिता को अपनी बेटियों के लिए आर्थिक रूप से सुरक्षित भविष्य बनाने में मदद करती है, बल्कि उनके उच्च शिक्षा और विवाह जैसे महत्त्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए एक सशक्त माध्यम भी प्रदान करती है।

आज की तारीख में SSY पर ब्याज दर 8.2% प्रति वर्ष है।

आइए विस्तार से जानते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना में कैसे निवेश करें, इसकी योग्यता, लाभ, ब्याज दर और टैक्स और इसके लिए कौन पात्र है।

सुकन्या समृद्धि योजना
ब्याज दर8.2% प्रति वर्ष (Q4 FY 2024-25) गणना वार्षिक आधार पर,चक्रवृद्धि वार्षिक ब्याज।
अवधि21 वर्ष या 18 वर्ष की आयु के बाद बालिका की शादी होने तक
निवेश राशि1. इस योजना में न्यूनतम ₹250 और अधिकतम 1,50,000 प्रति वर्ष तक निवेश किया जा सकता है।
2. निवेश की गई राशि ₹50/- के गुणकों में होनी चाहिए।
3. एक्मुश्त राशि भी जमा की जा सकती है। एक माह में या एक वित्तीय वर्ष में जमा की संख्या पर कोई सीमा नहीं
निवेश की अवधि निवेश अकाउंट खोलने की तारीख से 15 साल तक ही करना होता है।
लाभ1. सुरक्षित और विश्वसनीय निवेश
2. एफडी और सेविंग अकाउंट के मुकाबले ज़्यादा रिटर्न
3. ₹1.5 लाख तक का टैक्स लाभ |इस योजना के तहत निवेश आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के लाभ के लिए योग्य है |
योग्यता10 वर्ष से कम आयु की बालिका
खाता संचालनखाता अभिभावक (Guardian) द्वारा तब तक संचालित किया जाएगा जब तक कि बालिका बालिग आयु (अर्थात 18 वर्ष) प्राप्त नहीं कर लेती।
ऋण सुविधाSSY के विरुद्ध ऋण की अनुमति नहीं है

Table of Contents

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) : ब्याज दर (Interest Rate)

  1. खाता तिमाही आधार पर वित्त मंत्रालय द्वारा अधिसूचित निर्धारित दर पर ब्याज अर्जित करता है |
  2. ब्याज की गणना कैलेंडर माह के लिए पांचवें दिन की समाप्ति और महीने के अंत के बीच के खाते में सबसे कम शेष राशि पर की जाएगी।
  3.   ब्याज प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में खाते में जमा किया जाएगा।
  4. अर्जित ब्याज आयकर अधिनियम के तहत कर मुक्त है।
  5. आज की तारीख में SSY पर ब्याज दर 8.2% प्रति वर्ष (Q4 FY 2024-25) है |
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate

सुकन्या समृद्धि योजना (SSA) कौन खोल सकता है? :पात्रता (Eligibility)

  1. इस योजना में 10 वर्ष से कम आयु की बालिका के नाम पर अभिभावक द्वारा निवेश किया जा सकता हैं।
  2. भारत में डाकघर या किसी भी बैंक में बालिकाओं के नाम पर केवल एक खाता खोला जा सकता है।
  3. एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों के लिए यह खाता खोला जा सकता है। जुड़वाँ / तीन बालिका बच्चों के जन्म के मामले में, दो से अधिक खाते खोले जा सकते है ।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSA): निवेश की राशि (Investment Amount)

  1. इस योजना में न्यूनतम ₹250 और अधिकतम 1,50,000 प्रति वर्ष तक निवेश किया जा सकता है और निवेश की गई राशि ₹50 के गुणकों में होनी चाहिए।
  2. निवेश की राशि एक वित्तीय वर्ष में कई किस्तों या एक्मुश्त भी जमा की जा सकती है।
  3. निवेश अकाउंट को खोलने की तिथि से अधिकतम 15 वर्ष तक किया जा सकता है।
  4. आपको अकाउंट खोलने की तारीख से 15 साल तक हर साल कम से कम न्यूनतम राशि (250) अकाउंट में जमा करनी ही होगी। इसके बाद अकाउंट में मैच्योरिटी तक ब्याज मिलता रहेगा।
  5. यदि एक वित्तीय वर्ष में एक खाते में न्यूनतम जमा रु. 250/- जमा नहीं किया जाता है, खाते को चूक खाते (default account) में माना जाएगा। 50/- रुपये (default fee) जमा करके खाते को पुनर्जीवित किया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSA) : अवधि (Tenure) / परिपक्वता (Maturity) पर खाता बंद

  1. खाता खोलने की तारीख से 21 साल बाद तक होती है।
  2. या 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद लड़की की शादी के समय। (लेकिन शादी की तारीख से 1 महीने से पहले या 3 महीने के बाद समापन की अनुमति नहीं है)।
  3.  निवेश आपको अकाउंट खोलने की तारीख से 15 साल तक ही करना होता है। इसके बाद अकाउंट में मैच्योरिटी तक ब्याज मिलता रहेगा, भले ही इसमें कोई डिपॉज़िट न किया गया हो।

    सुकन्या समृद्धि योजना (SSA) : खाता खोलने की प्रक्रिया (Account Opening Process)

    1. SSA खाता डाकघर और अधिकृत बैंकों में खोला जा सकता है।
    2. खाता खोलने के लिए केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसमें पहचान पत्र, पता प्रमाण और आयु प्रमाण पत्र जमा करना आवश्यक होता है।

    सुकन्या समृद्धि योजना खाता पोस्ट ऑफिस में खोलें

    आप देश के सभी भारतीय पोस्ट ऑफिस में एक सुकन्या समृद्धि योजना खाता (Sukanya Samriddhi Yojana) अकाउंट खोल सकते हैं। आपको अकाउंट खोलने का फॉर्म भरना होगा और KYC दस्तावेजों की कॉपी के साथ जमा करना होगा, जिसमें पहचान पत्र (उदाहरण पैन कार्ड), पते का प्रमाण (उदाहरण आधार कार्ड , पहचान पत्र) और 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ शामिल हैं।

    सुकन्या समृद्धि योजना खाता अकाउंट बैंक में खोलें

    पोस्ट ऑफिस के अलावा, आप चुनिंदा सार्वजनिक / निजी बैंकों में भी SSA अकाउंट खोल सकते हैं। निम्नलिखित कुछ लोकप्रिय बैंकों की लिस्ट है जो सुकन्या समृद्धि योजना खाता (Sukanya Samriddhi Yojana) खोलने की सुविधा प्रदान करते हैं –

    1.  एचडीएफसी बैंक2. एक्सिस बैंक3. पंजाब नेशनल बैंक
    4. केनरा बैंक5. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया6. ICICI बैंक
    7. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया8. IDBI बैंक9. इंडियन बैंक
    10. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया11. बैंक ऑफ महाराष्ट्र12. पंजाब एंड सिंध बैंक
    13. इंडियन ओवरसीज बैंक14. UCO बैंक15. बैंक ऑफ बड़ौदा
    16. बैंक ऑफ इंडिया

    सुकन्या समृद्धि योजना (SSA) : आवश्यक दस्तावेज़ों (Documents Required)

    सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

    • बालिका का आधार कार्ड।
    • माता-पिता/अभिभावक का पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र)।
    • माता-पिता/अभिभावक का पता प्रमाण (जैसे बिजली बिल, पासपोर्ट या राशन कार्ड)।
    • माता-पिता और बच्चे की 2-2 तस्वीरें (Passport Size)।

    सुकन्या समृद्धि योजना (SSA): खाता से निकासी ( SSA Withdrawal )

    • 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने या 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद खाते से निकासी लिया जा सकता है।
    • पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष (preceding financial year) के अंत में उपलब्ध शेष राशि का 50% तक निकासी की जा सकती है।
    • निकासी एक मुश्त या किस्तों में की जा सकती है,अधिकतम प्रति वर्ष एक से अधिक नहींअधिकतम पांच वर्ष के लिए जो निर्दिष्ट सीमा (specified limits) और आवश्यक निर्धारित शुल्क / अन्य शुल्क (necessary prescribed fees / other charges) के अधीन है।.

    सुकन्या समृद्धि योजना (SSA) : समय से पहले बंद (SSA Premature Closure)

    खाता निम्न शर्तों पर खाता खोलने के 5 साल बाद समय से पहले बंद किया जा सकता है |

    • खाताधारक की अचानक मृत्यु
    • खाता धारक जीवन के खतरे वाली बिमारी होने पर
    • अभिभावक की मृत्यु जिसके द्वारा खाता संचालित किया गया

    खाते को समय से पहले बंद करने के लिए संबंधित डाकघर में पासबुक के साथ निर्धारित आवेदन पत्र जमा करें।  इस तरह का खाता बंद करने के लिए निर्धारित आवश्यक दस्तावेज और आवेदन पत्र जमा करें।

    सुकन्या समृद्धि योजना (SSA) : कर लाभ (Tax Benefits)

    1. SSA में जमा की गई मूल राशि 1.5 लाख रु. प्रति वर्ष आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स में छूट के लिए योग्य है |
    2. इसके अतिरिक्त, निवेश किया गया पैसा और अर्जित ब्याज के साथ-साथ मैच्योरिटी राशि पर भी टैक्स नहीं लगेगा, जिससे यह तिगुना कर-मुक्त निवेश बन जाता है।

    सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) : नामांकन की सुविधा (Nomination Facility)

    सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलते समय नामांकन की सुविधा दी जाती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि अप्रत्याशित परिस्थितियों में पैसा नामांकित व्यक्ति को हस्तांतरित कर दिया जाएगा, जिससे यह योजना परिवारों के लिए अधिक सुरक्षित और व्यावहारिक बन जाती है।

    सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) : स्थानांतरण सुविधा (Transfer Facility)

    SSY खाते को पूरे भारत में एक डाकघर या बैंक से दूसरे में स्थानांतरित किया जा सकता है, जिससे यह उन परिवारों के लिए अत्यधिक सुविधाजनक हो जाता है जो विभिन्न कारणों से स्थानांतरित होते हैं।

      सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर – SSA Interest Calculator

      निष्कर्ष (Conclusion)

      सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। हालांकि इसमें कुछ सीमाएँ हैं, लेकिन इसके लाभ लंबे समय में अधिक महत्वपूर्ण साबित होते हैं। माता-पिता को चाहिए कि वे अपनी बेटियों की शिक्षा और शादी जैसे महत्त्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए इस योजना का लाभ उठाएँ। यह न केवल उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि देश में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को भी प्रोत्साहित करेगा। आइए, हम सब मिलकर अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस योजना का हिस्सा बनें।

      संबंधित प्रश्न (FAQs)

      प्रश्न. सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? What is SSY ?
      उत्तर:
       सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक लंबी अवधि की निवेश योजना है | बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है।

      प्रश्न. सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कितने साल का भुगतान करना होगा?
      उत्तर:
       निवेश आपको अकाउंट खोलने की तारीख से 15 साल तक ही करना होता है।

      प्रश्न. सुकन्या समृद्धि योजना से कौन पैसे निकाल सकता है?

      उत्तर: 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद, बालिका अकाउंट की परिपक्वता के बाद पैसा ले सकती है। उसे पहले बालिका को अपना केवाईसी (KYC) पूरा करना होगा |

      प्रश्न. क्या SSY की शेष राशि पर ऋण दिया जा सकता है?
      उत्तर:
       नहीं। SSY अकाउंट की शेष राशि पर लोन की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। 

      प्रश्न. सुकन्या समृद्धि योजना में कितने पैसे मिलते हैं?
      उत्तर:
       यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करते हैं, तो आपको निवेशित राशि का लगभग 3 गुना मिलेगा। किन्तु सरकार द्वारा ब्याज दरों में परिवर्तन किया जा सकता है, जो भविष्य में संभावित लाभ को प्रभावित कर सकता है।

      प्रश्न. क्या हम सुकन्या समृद्धि योजना में ऑनलाइन राशि जमा कर सकते हैं?
      उत्तर:
       हां, आप सुकन्या समृद्धि योजना खाते में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) खाते के माध्यम से ऑनलाइन राशि जमा कर सकते हैं।

      प्रश्न. क्या SSY अकाउंट के ब्याज पर टैक्स लागू है?
      उत्तर:
       नहीं, निवेश किया गया पैसा और अर्जित ब्याज के साथ-साथ मैच्योरिटी राशि पर भी टैक्स नहीं लगेगा |

      प्रश्न. क्या NRIs (नॉन- रेसिडेंट इंडियन) SSY खाता खुलवा सकते हैं?
      उत्तर:
       नहीं, वर्तमान समय में NRIs सुकन्या समृद्धि योजना खाता नहीं खुलवा सकते हैं।

      प्रश्न.  क्या 21 साल के बाद SSY अकाउंट की समयावधि (Account Extension) बढ़ा सकते हैं?
      उत्तर:
       नहीं, SSY अकाउंट की समयसीमा बढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं है।


      सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) : पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने का फॉर्म

      SSY ACCOUNT OPENING FORM DOWNLOAD / एसएसए खाता खोलने का फॉर्म डाउनलोड करें

      यदि आपके पास कोई प्रश्न है या आपके पास हमारे लिए कोई सुझाव है तो कृपया संकोच न करें। टिप्पणी करें ( Please Comment ) । हमारी टीम 24 घंटे के भीतर आपको जवाब देगी।

      Post Comment

      You May Have Missed